क्रिकेट

BAN vs SA 1st Test 2024 Day 1 Highlights: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स

मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा क्योकि आज कुल 16 विकेट गिरे. बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी है. बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए.

BAN vs SA 1st Test 2024 Day 1 Highlights: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: X/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Highlights: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहला मुकाबला 21 अक्टूबर(सोमवार) से ढाका(Dhaka) के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम(Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा क्योकि आज कुल 16 विकेट गिरे. बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी है. बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल ख़त्म, बांग्लादेश की पूरी टीम 106 रन पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट खोकर बनाए 140 रन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन का हाइलाइट्स

अफ़्रीकी गेंदबाजों कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को तहस-नहस कर दिया. साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत भी साधारण रही. डि ज़ोर्जी ने 72 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 27 गेंदों पर 23 रन जोड़े. साउथ अफ्रीका की पारी को एक ओर से तैजुल इस्लाम ने तोड़ा. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी होगा गेंदबाजों के नाम? यहां जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

तैजुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 ओवरों में 49 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की टीम को दबाव में रखा. साउथ अफ्रीका के अन्य प्रमुख बल्लेबाज रयान रिकलटन (27 रन) और डेविड बेडिंघम (11 रन) भी तैजुल की गेंदबाजी का शिकार बने. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 140/6 के स्कोर पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).