ICC Cricket World Cup 2019: गेंदबाज कुलदीप यादव ने कहा- विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान पर होगी नजर

भारतीय टीम के प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का मानना है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड (England) और पाकिस्तान (Pakistan) भी खिताब जीतने का मद्दा रखते हैं...

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Photo Credit: PTI)

कोलकाता: भारतीय टीम के प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का मानना है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड (England) और पाकिस्तान (Pakistan) भी खिताब जीतने का मद्दा रखते हैं. विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहा है. कुलदीप ने माना कि इंग्लैंड एवं पाकिस्तान की टीम में कुछ शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी हैं और उनसे अन्य टीमों को बच के रहने की जरूरत है.

'स्पोर्ट्स तक' ने कुलदीप के हवाले से बताया, "हमारे पास निश्चित रूप से विश्व कप घर लाने का मौका है. मुझे लगता है कि हमारे अलावा अन्य टीमें भी मजबूत हैं."

यह भी पढ़ें: India vs Australia 2nd ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

कुलदीप ने कहा, "अन्य टीमों की तुलना में इंग्लैंड के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है और वे घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे होंगे. मैं समझता हूं कि पाकिस्तान जिस तरह ये प्रदर्शन कर रहा है, उसे देखते हुए विश्व कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे." भारत को विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े