न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर

बॉब कार्टर को न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के अंत तक के लिए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. कार्टर ने पुरुष की टीम के साथ दो बार सहायक कोच के रूप में काम किया है.

न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

बॉब कार्टर को न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के अंत तक के लिए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. कार्टर ने पुरुष की टीम के साथ दो बार सहायक कोच के रूप में काम किया है. ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर वह महिला टीम के अंतरिम कोच थे और सर्दियों में टीम के साथ हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में काम कर रहे थे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एजेडसी) ने कार्टर के हवाले से बताया, "मैं क्रिकेटरों के इस विशेष समूह में बहुत अधिक संभावनाएं देखता हूं."कार्टर ने कहा, "हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है जिसे हम भुना सकते हैं और मैं महिला टीम के अगले अध्याय के बारे में बहुत सकारात्मक महसूस कर रहा हूं."

न्यूजीलैंड में टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने से पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम गर्मीयों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी हेले जेनसन ने ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी निकोला हैनकॉक से रचाई शादी, देखें तस्वीर

कार्टर आधिकारिक तौर पर अपना काम शुरू कर चुके हैं. लिंकन में 22 सितंबर से टीम का प्रशिक्षण शिविर लगेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\