B'Day Spcl: आज भारत के उस मिस्ट्री गेंदबाज का है जन्मदिन जो टीम में जगह नही मिलने पर खुदकुशी करना चाहता था

भारतीय टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव आज 24 साल के हो गये हैं. कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था.

भारतीय टीम: (Photo Credit: Getty Image)

भारतीय टीम के युवा "चाइनामैन" गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आज 24 साल के हो गये हैं. कुलदीप यादव का जन्म 14 दिसंबर 1994 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था. अपनी 'चाइनामैन' गेंदबाजी से बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा देने वाले इस गेंदबाज ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं. जी हां भारतीय टीम में चयनित नहीं होने पर यह गेंदबाज काफी निराश हो गया था. जिसके वजह से कुलदीप यादव ने खुदकुशी करने का भी प्रयास किया था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. आखिरकार किस्मत ने करवट बदली और इस गेंदबाज को सफलता मिली और वह आज टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं.

कुलदीप यादव को जब 13 साल के उम्र में अंडर-15 टीम में जगह नहीं मिली तो उन्होंने निराश होकर खुदकुशी करने की सोच ली थी. कुलदीप यादव यह भी सोचने लगे थे कि अब वह दोबारा क्रिकेट नहीं खेलेंगे. दरअसल कुलदीप ने काफी मेहनत की थी, लेकिन उन्हें चयनित नहीं किया गया. इससे वह निराश हो गए थे. कुलदीप यादव पहले एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. लेकिन कोच के सुझाव के बाद वह स्पिन गेंदबाजी करने लगे. कुलदीप यादव के फेवरेट खिलाड़ी शेन वॉर्न और वसीम अकरम हैं. वॉर्न की गेंदबाजी खासकर उनको पसंद हैं. वह वॉर्न की गेंदबाजी के पुराने वीडियो देखकर अपनी गेंदबाजी को धारदार बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं.

यह भी पढ़े-Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प अंदाज में किया विश, लक्ष्मण और कैफ के मैसेज भी हैं ख़ास

कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के तरफ से खेलते हुए 5 टेस्ट मैचों में 19 विकेट अपने नाम दर्ज किये हैं. 5/57 इनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. कुलदीप यादव ने इस दौरान टेस्ट मैच में एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया है वहीं दो बार चार विकेट अपने नाम दर्ज किये हैं.

वनडे में कुलदीप यादव ने 33 मैच खेलते हुए 67 विकेट अपने नाम दर्ज किये हैं. जिसमें 6/25 इनका बेस्ट प्रदर्शन है. कुलदीप यादव ने इस दौरान एक बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. वहीं T20 फार्मेट में इस गेंदबाज ने 17 मैच खेलते हुए 33 विकेट लिए हैं. जिसमें 5/24 इनका सर्वोत्तम गेंदबाजी रहा. इस दौरान कुलदीप ने एक पांच विकेट और एक बार चार विकेट अपने नाम दर्ज किये हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी