Team India में हुआ बड़ा बदलाव, रोहित शर्मा-विराट कोहली की वनडे कप्तानी के आंकड़ों पर एक नजर
टीम इंडिया अब नए कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2022 टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी. बोर्ड ने दोनों वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया गया हैं.
मुंबई: बुधवार को बीसीसीआई (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया हैं. उसके साथ बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे टीम (ODI Team) की भी कमान सौंप दी हैं. यानी अब रोहित शर्मा के पास टी20 (T20) और वनडे टीम की जिम्मेदारी होगी और विराट कोहली (Virat kohli) के पास सिर्फ टेस्ट (Test) का जिम्मा होगा. Rohit Sharma Made Captain: T20 के साथ ही वनडे के कैप्टन भी बने रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका में मिलेगा पहला मौका
टीम इंडिया अब नए कोच राहुल द्रविड़ और नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2022 टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी. बोर्ड ने दोनों वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया गया हैं. रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का उपकप्तान भी नियुक्त किया गया हैं.
विराट कोहली लंबे समय से भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की हैं. रोहित शर्मा को भी कुछ मैचों में कप्तानी का मौका मिला था. इस अलावा आईपीएल में रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीता चुके हैं. वहीं, विराट कोहली ने आईपीएल और आईसीसी का कोई भी ख़िताब नहीं जीता हैं.
एक नजर दोनों के वनडे कप्तानी के आंकड़ों पर-
विराट कोहली
मैच - 95
जीते - 65
हारे - 27
टाइ/कोई नतीजा नहीं - 1/2
जीत प्रतिशत - 68%
रोहित शर्मा
मैच - 10
जीते - 8
हारे - 2
जीत प्रतिशत - 81.82%
हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया कर सीरीज पर कब्ज़ा किया था. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल और 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी का टाइटल नहीं जीता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

