Jasprit Bumrah Ruled Out of ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! कमर में चोट के कारण चैंपियंस ट्राफी से बाहर हुए धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

फिटनेस की स्थिति पर काफी अटकलों के बाद, स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान और यूएई में आयोजित आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं. जिसकी सुचना BCCI ने सोशल मीडिया पर दी हैं. बुमराह अपनी पीठ की तकलीफ से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, यह चोट उन्हें जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान लगी थी

जसप्रीत बुमराह(Photo credit: Instagram @jaspritb1)

Jasprit Bumrah Ruled Out of ICC Champions Trophy 2025: फिटनेस की स्थिति पर काफी अटकलों के बाद, स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान और यूएई में आयोजित आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं. जिसकी सुचना BCCI ने सोशल मीडिया पर दी हैं. बुमराह अपनी पीठ की तकलीफ से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, यह चोट उन्हें जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान लगी थी, जिसने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल श्रृंखला से भी बाहर कर दिया था. बुमराह ने सप्ताहांत में बेंगलुरु में जो नवीनतम स्कैन कराया, उसमें कोई बड़ी बात नहीं सामने आई है, हालांकि पता चला है कि वह अभी गेंदबाजी में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थित बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उनकी प्रगति की निगरानी जारी रहेगी. गेंदबाजी में उनकी वापसी की समयसीमा की कोई पुष्टि नहीं हुई है. बुमराह की जगह हरशित राणा को टीम में शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की भारत बनाम पाकिस्तान 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी' की रोमांचक या अधूरी कहानी? मिनी सीरीज में दिग्गजों ने खोले कई राज

भारतीय चयन समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में एक और अहम बदलाव देखने को मिला है, जिसमें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में जगह दी गई है. वे यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे, जिन्हें पहले प्रॉविजनल स्क्वाड में शामिल किया गया था.

टीम इंडिया का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए स्क्वाड:

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती

नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट्स: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे को नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट्स के रूप में नामित किया गया है. ये तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे.

भारत का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है, और चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया मजबूत प्रतिस्पर्धा के तौर पर नजर आ रही है. बुमराह की अनुपस्थिति टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने से टीम को नई उम्मीदें भी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड