Bhuvneshwar Kumar New Milestone: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब खेल के बाद वापसी की. भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके.

Bhuvneshwar Kumar (Photo: X)

Bhuvneshwar Kumar New Milestone: भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब खेल के बाद वापसी की. भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके. जिसमें केएल राहुल, आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स के महत्वपूर्ण विकेट लेकर दिल्ली के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. तीन विकेट लेने की बदौलत भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने अब तक आईपीएल में 193 विकेट हासिल किए, जो टूर्नामेंट में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

यह भी पढें: RR vs GT Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

भुवनेश्वर कुमार ने अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला को पीछे छोड़ दिया। जिनके नाम आईपीएल में 192 विकेट हैं और अब वह युजवेंद्र चहल (214) के बाद इस लीग में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दूसरे गेंदबाज बनने से सिर्फ सात विकेट दूर हैं. बता दें की भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 185 मैच खेला हैं. जिसमें 27.01 की एवरेज से 193 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.6 की रही है. जो टी20 क्रिकेट में काफी अच्छी मानी जाती है. भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल में 19 रन देकर 5 विकेट झटके हैं.

आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट

214 - युजवेंद्र चहल

193 - भुवनेश्वर कुमार

192 - पीयूष चावला

187 - सुनील नरेन

185 - आर अश्विन

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रिस्टन स्टब्स के अंत में 34 रन की पारी की बदलौत 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. जवाब में आरसीबी की टीम 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी अब 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट भी झटका. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू