भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा चोट की वजह से IPL 2020 से हुए बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के शुरूआती मुकाबलों में मिली हार के बाद पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है. जी हां टीम के घातक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हिप इंजरी के चलते आईपीएल 2020 के पुरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वहीं खबरों की मानें तो इस चोट की वजह से भुवनेश्वर कुमार आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार (Photo Credits: Getty Images)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के शुरूआती मुकाबलों में मिली हार के बाद पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को बड़ा झटका लगा है. जी हां टीम के घातक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) हिप इंजरी के चलते आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पुरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वहीं खबरों की मानें तो इस चोट की वजह से भुवनेश्वर कुमार आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर हो सकते हैं. टीम इंडिया को दिसंबर-जनवरी माह में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलनी है.

भुवनेश्वर कुमार के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) भी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2020 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं. मिश्रा आईपीएल के 16वें मैच में नीतीश राणा (Nitish Rana) का कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए थे. इस मुकाबले में उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 1 सफलता प्राप्त की थी.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें IPL इतिहास में बिना विकेट गंवाए किन तीन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2020 में भुवनेश्वर कुमार ने जहां चार मैच खेलते हुए हैदराबाद के लिए तीन विकेट चटकाए हैं, वहीं अमित मिश्रा ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए इस सीजन में तीन मैच खेलते हुए तीन सफलता प्राप्त किए हैं. आईपीएल 2020 में भुवनेश्वर कुमार ने कुल 14.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 99 रन खर्च किए, वहीं अमित मिश्रा ने इस सीजन में कुल 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 72 रन खर्च किए.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड