जब-जब गेंदबाजों को लगते हैं चौके ड्रेसिंग रूम में चिल्ला उठते हैं कोच Ravi Shastri, भरत अरुण ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल उन्होंने टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जब मैदान में भारतीय गेंदबाजों की गेंद पर चौके पड़ते हैं तो रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम में गुस्सा हो जाते हैं.

रवि शास्त्री (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 28 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) ने मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल उन्होंने टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जब मैदान में भारतीय गेंदबाजों की गेंद पर चौके पड़ते हैं तो रवि शास्त्री ड्रेसिंग रूम में गुस्सा हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें गेंदबाजों की गेंद पर विपक्षी बल्लेबाजों द्वारा आसानी से चौके-छक्के लगाना पसंद नहीं है.

58 वर्षीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण का कहना है जब भी गेंदबाज आसानी से चौका जाने देता है तो शास्त्री चिल्ला उठते हैं. वह नहीं चाहते हैं कि विपक्षी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर आसानी से रन बनाए. उन्होंने आगे कहा कि जब किसी गेंदबाज पर दो चौके लगते हैं तो मुझे पहले ही पता चल जाता है कि मैं सुनने वाला हूं. बता दें कि भरत अरुण को टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच बनाने में मुख्य कोच रवि शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus: गाबा फतह करने के बाद Ajinkya Rahane ने दिया था दमदार स्पीच, वीडियो देखकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के बारे में बात करते कहा कि दोनों ही खिलाडी मैदान में बिल्कुल अलग हैं. भरत अरुण ने कहा कि रहाणे मैदान में शांत रहते हैं जिससे गेंदबाज गलतियां करने के बाद भी नहीं डरता है और उसे सपोर्ट की उम्मीद रहती है.

वहीं उन्होंने कोहली की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह रहाणे से बिल्कुल अलग हैं. गेंदबाजों को लगता है कि दो गेंद खराब पड़ने के बाद वह गुस्सा हो जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि यही उसकी ऊर्जा है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड