Bengaluru vs Rajasthan, TATA IPL 2025 42nd Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में RCB के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज करेंगे वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली अब तक 32 मैच खेले हैं, इसकी 31 पारियों में 33.04 की औसत और 121.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 826 रन बनाए हैं. विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाने में सफलता हासिल की है. इस बीच विराट कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं.

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (Photo Credits: @samarth_kanodia/X)

Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals, TATA IPL 2025 42nd Match Pitch And Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने आठ मैचों में पांच जीते हैं और तीन हारे हैं. 10 अंकों के साथ बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स की स्थिति अच्छी नहीं है. Bengaluru vs Rajasthan, TATA IPL 2025 42nd Match Toss Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का किंग? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली अब तक 32 मैच खेले हैं, इसकी 31 पारियों में 33.04 की औसत और 121.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 826 रन बनाए हैं. विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाने में सफलता हासिल की है. इस बीच विराट कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली के आखिरी तीन मैचों में नाबाद 62, 33 और नाबाद 113 रन बनाए हैं.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी आठ मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि छह मैचों में उसे हार मिली है. राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में आठवें नंबर पर है. अगर आज राजस्थान रॉयल्स जीतती है तो वह सातवें पायदान पर आ जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है. इस टूर्नामेंट के लीग चरण में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (RCB vs RR Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स को 14 मैच में जीत नसीब हुई हैं. तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. इस सीजन के पहले मैच को आरसीबी ने 9 विकेट से जीता था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी थीं. आईपीएल 2023 के दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते थे.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (M Chinnaswamy Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री की वजह से हाई स्कोरिंग मैदान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है. ऐसे में किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए यहां किफायती प्रदर्शन करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल मैचों के दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है. आईपीएल में यहां कई हाई स्कोरिंग मैच हो चुके हैं. ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर यहां रनों की खूब बारिश हो सकती है. कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं.

बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather Report)

टाटा आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. 24 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच यह मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Bengaluru Bengaluru Pitch Report Bengaluru Weather Bengaluru Weather Report bengaluru Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 ipl today match M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajasthan Royals RCB RCB vs RR RCB vs RR Head To Head RCB vs RR Live Match RCB vs RR Live Match Scorecard RCB vs RR Live Score Update RCB vs RR Live Scorecard RCB vs RR Live Toss Update RCB vs RR Match Winner Prediction RCB vs RR Pitch Report RCB vs RR Toss Prediction royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Live Match Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Live Score Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Live Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Match Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Score Update Royal Challengers Bengaluru vs Rajasthan Royals Stats RR Sanju Samson Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL Virat Kohli virat kohli ipl Virat Kohli IPL Stats Virat Kohli Stats Against RR where to watch आईपीएल आईपीएल 2025 आरसीबी बनाम आरआर टॉस भविष्यवाणी आरसीबी बनाम आरआर मैच विजेता भविष्यवाणी आरसीबी बनाम आरआर लाइव स्कोर अपडेट इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 बेंगलुरु बेंगलुरु पिच रिपोर्ट बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम अपडेट बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली संजू सैमसन

\