Bengal Pro T20 League 2025 Live Streaming: बंगाल प्रो टी20 लीग का हुआ आगाज, जानिए कहां और कैसे देखें टूर्नामेंट का लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी पर कैसे उठाए लाइव टेलीकास्ट का लुफ्त
भारतीय दर्शक बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फैंस अपने मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भी इन मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं.
On Which TV Channel Bengal Pro T20 League 2025 Will Be Telecast Live: बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 का दूसरा संस्करण 11 जून से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो चुका है. इस समारोह में प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान की लाइव परफॉर्मेंस ने माहौल को जोश से भर दिया. इसके बाद टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सोबिस्को स्मैशर्स मालदा और मुर्शिदाबाद किंग्स के बीच खेला गया. बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित यह टी20 लीग, राज्य के क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने और क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. इस बार कैम्पस को टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है. किस चैनल पर होगा विदर्भ प्रो टी20 लीग का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानिए कहां और कैसे देखें ऑनलाइन वीपीएल के मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग
इस लीग की खास बात यह है कि पहली बार महिला बंगाल प्रो टी20 लीग का आयोजन भी किया जा रहा है. महिला टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून को जेयू साल्ट लेक कैंपस मैदान से होगी. उद्घाटन मुकाबला मुर्शिदाबाद क्वींस और हार्बर डायमंड्स के बीच खेला जाएगा, जो बंगाल महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नई शुरुआत होगी.
बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 में भाग लेने वाली टीमें
- सोबिस्को स्मैशर्स मालदा
- आदमास हावड़ा वॉरियर्स
- सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स
- हार्बर डायमंड्स
- श्राची राढ़ टाइगर्स
- लक्स-श्याम कोलकाता रॉयल टाइगर्स
- मुर्शिदाबाद किंग्स/क्वींस
- रश्मि मेदिनीपुर विजार्ड्स
टूर्नामेंट का समापन 28 जून 2025 को होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों लीग का भव्य फाइनल मुकाबला एक ही दिन ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर के रूप में स्टार स्पोर्ट्स 3 को चुना गया है. दर्शक इस चैनल पर लीग के सभी मुकाबले लाइव देख सकते हैं. जहां फैन्स इस मैच का लुफ्त पाने घर में बैठ टीवी पर आसानी से उठा सकेंगे.
बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारतीय दर्शक बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 के मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फैंस अपने मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भी इन मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

