Ben Stokes Ruled Out For Three Months With Hamstring Injury: बेन स्टोक्स अगले तीन महीने तक क्रिकेट से रहेंगे दूर, हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभरी

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अगले तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी कर बताया कि स्टोक्स की अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी होगी.

बेन स्टोक्स (Photo Credits: Twitter)

Ben Stokes Ruled Out For Three Months With Hamstring Injury: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अगले तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी कर बताया कि स्टोक्स की अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी होगी. इसके बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे और कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे. यह भी पढें: Australia vs India: रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल के प्रदर्शन पर दिया बयान, बोले- खुद पर भरोसा करना होगा, बल्लेबाजी में काफी बदलाव कर लिय

बेन स्टोक्स को यह चोट हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी. इससे पहले, वह हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू समर सीरीज और पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. इस बार-बार होने वाली चोट के कारण अब वह तीन महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

बेन स्टोक्स  हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अगले तीन महीने तक क्रिकेट से रहेंगे दूर

चैंपियंस ट्रॉफी में नही हुआ चयन

बता दें की रविवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा की. जिसमें बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा सैम करन और विल जैक्स को भी टीम में मौका नही मिला.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs Sri Lanka T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

\