Major League Cricket 2024: दूसरे सीजन से पहले अमेरिकन मेजर लीग क्रिकेट को मिली बड़ी सफलता, ICC ने दिया आधिकारिक लिस्ट ए का दर्जा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) को उसके पांच जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे संस्करण से पहले आधिकारिक लिस्ट ए दर्जा दे दिया है. लिस्ट ए दर्जा सफल पहले संस्करण के बाद आया है और यह एमएलसी को आधिकारिक टी20 लीग और अमेरिका के पहले विश्व स्तरीय घरेलू टूर्नामेंट के रूप में मान्यता देता है.

मेजर लीग क्रिकेट (Image Credits - Twitter/@MLCricket)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) को उसके पांच जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे संस्करण से पहले आधिकारिक लिस्ट ए दर्जा दे दिया है. लिस्ट ए दर्जा सफल पहले संस्करण के बाद आया है और यह एमएलसी को आधिकारिक टी20 लीग और अमेरिका के पहले विश्व स्तरीय घरेलू टूर्नामेंट के रूप में मान्यता देता है. यह भी पढ़ें: टेक्सास में बवंडर से टुटा ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम का स्क्रीन, अमेरिका बनाम बांग्लादेश वार्म-अप मैच हुआ रद्द, देखें वीडियो

एमएलसी ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा,'' अब से हर शतक, अर्धशतक,पांच विकेट, रन आउट, जीत, हार और चैंपियनशिप को खेल के अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रारूप में आधिकारिक करियर आंकड़ों के रूप में गिना जाएगा। इससे अमेरिकी खिलाड़ियों और खेल के उभरते सितारों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता का मौका मिलेगा जिससे एमएलसी द्वारा घरेलू प्रतिभा का विकास होगा। ''

एमएलसी अमेरिका में पहली प्रोफेशनल टी 20 क्रिकेट चैंपियनशिप है. यूएसए क्रिकेट से विशेष रूप से मान्यता प्राप्त एमएलसी ने दुनिया भर से सुपर सितारों को दिखाया है और अमेरिका में विश्व स्तरीय टी 20 क्रिकेट को लाया है. 2023 की गर्मियों में पहले सत्र में छह टीमों लॉस एंजेलिस नाईट राइडर्स, एमआई न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को युनिकोर्न्स, सीटल ओर्कास, टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम ने हिस्सा लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Preview: आज साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Skiers Missing: कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान के बीच एवलांच का कहर; 10 स्कीयर लापता, 6 को सुरक्षित निकाला गया

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Streaming In India: साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\