IND W vs SL W 4Tth ODI 2025, Colombo Weather Report: भारत बनाम श्रीलंका Women's Tri-Nation Series 2025 के चौथे मुकाबलें से पहले जानें कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का मिजाज

कोलंबो में मौसम आंशिक रूप से धूपभरा रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते वर्षा की संभावना लगभग 58% है. तापमान 26°C से 33°C के बीच रहेगा, जिससे उमस खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए मददगार होती है

आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो(Credit: X/@ICC)

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला 04 मई(शुक्रवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. जहां पिछली भिड़ंत में भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत दर्ज की थी. फिलहाल भारत महिला टीम दो जीतों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. भारत ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें सभी विभागों में टीम ने संतुलित खेल दिखाया. बल्लेबाज़ी में प्रतिभा रावल सबसे भरोसेमंद चेहरा बनकर उभरी हैं, जबकि गेंदबाज़ी में स्नेह राहा विकेटों की झड़ी लगा रही हैं. श्रीलंका बनाम भारत Women's Tri-Nation Series के चौथे वनडे की मिनी बैटल में ये खिलाड़ी एक दुसरे को करेंगें तंग

वहीं, श्रीलंका महिला टीम ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत हासिल की है. इस जीत में हर्षिता समरविक्रमा ने नेतृत्व करते हुए दमदार बल्लेबाज़ी की, जिसमें हसिनी परेरा ने उनका अच्छा साथ दिया. गेंदबाज़ी में माल्की मदारा की एंट्री से श्रीलंका की गेंदबाज़ी में नई जान आई है, जिससे विरोधी टीम के लिए रन बनाना अब और मुश्किल हो गया है. भारत के सामने यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि मेज़बान टीम अपने घरेलू हालात में लय में लौट चुकी है और भारत को हर विभाग में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराना होगा

कोलंबो के मौसम का हाल(Colombo Weather Report)

कोलंबो में मौसम आंशिक रूप से धूपभरा रहने की संभावना है, हालांकि सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है, जिसके चलते वर्षा की संभावना लगभग 58% है. तापमान 26°C से 33°C के बीच रहेगा, जिससे उमस खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए मददगार होती है, जहाँ गेंद अच्छी गति और उछाल देती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को पिच से अधिक सहायता मिलने लगती है. औसतन पहली पारी का स्कोर लगभग 212 रन रहता है, ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेंगी ताकि बाद में स्पिन के दबाव में विपक्षी टीम को रोका जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड