IND Likely Squad For T20I, ODI Series vs ENG 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में होगी टीम इंडिया की परीक्षा, इन दिग्गजों की होगी स्क्वाड में धमाकेदार वापसी
दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 22 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 6 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें तीन मैच शामिल होंगे. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी 2025 से होने ज रहा है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए खुद को परखने का बेहतरीन मौका होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 22 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें कुल 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 6 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें तीन मैच शामिल होंगे. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होगी. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया; यहां Download करें वनडे और टी20 सीरीज़ का टाइमिंग और वेन्यू के साथ पूरा फिक्स्चर का PDF
टी20 सीरीज में नए चेहरों को मिलेगा मौका
खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड सीरीज के लिए अपनी स्क्वॉड का ऐलान करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल को आराम दिया जा सकता है. वहीं, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है. इसके अलावा कुलदीप यादव और मयंक यादव भी भारतीय जर्सी में नजर आ सकते हैं.
टीम इंडिया की टी20 सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की संभावित स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, तिलक वर्मा, रियान पराग और मोहम्मद शमी (यदि फिट)
वनडे सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी
वनडे सीरीज के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी की संभावना है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रोहित को आराम दिया जा सकता है, लेकिन वनडे सीरीज में वह टीम की अगुवाई करते दिख सकते हैं. इसके अलावा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी आराम के बाद टीम में वापसी करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ यह वनडे सीरीज टीम की चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.
टीम इंडिया की वनडे सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड: वनडे सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव( मोहम्मद शमी की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

