SL vs AUS 2nd Test 2025 Preview: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की होगी वापसी, ऑस्ट्रेलिया करेगी सूपड़ा साफ? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, मिनी बैटल, संभावित प्लेइंग इलेवन, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 06 फ़रवरी(बुधवार) से गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10: 00 AM से खेला जाएगा.
Australia National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला 06 फ़रवरी(बुधवार) से गॉल(Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम(Galle International Stadium) में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 242 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जिससे श्रीलंकाई टीम दबाव में है। इस अहम मुकाबले से पहले श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहराम मचाने के बाद इस खिलाड़ी की वनडे टीम में हुई एंट्री, नागपुर में दिखाएंगे जलवा
पहले टेस्ट में श्रीलंका की कमजोरियां उजागर हुईं, खासकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम पूरी तरह विफल रही. अब दूसरे टेस्ट में टीम को जोरदार वापसी करनी होगी ताकि ऑस्ट्रेलिया को व्हाइटवॉश से रोका जा सके. इस मैच का भावनात्मक महत्व भी है, क्योंकि यह करुणारत्ने का विदाई टेस्ट होगा। श्रीलंका के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का मौका होगा, वहीं करुणारत्ने अपनी क्रिकेट यात्रा को शानदार अंदाज में समाप्त करने की कोशिश करेंगे.
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(AUS vs SL Head To Head Records): ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट में अब तक 105 मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 65 बार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका 36 मैचों में विजयी रहा है. 4 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. दोनों टीमों के बीच यह प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट 2025 में मुख्य खिलाड़ी(AUS vs SL Key Players To Watch Out): धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, प्रभात जयसूर्या, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू कुहनेमन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 06 फ़रवरी(बुधवार) से गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10: 00 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 09:30 AM को होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
बता दें की भारत में टीवी पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दुसरे टेस्ट मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

