AUS vs SA 2nd T20I 2025 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से पहले जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज़ 2025 का डिजिटल राइट्स Star Sports Network के पास हैं, इसलिए भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी. क्रिकेट फैंस JioHotstar के ऐप या वेबसाइट के जरिए इन रोमांचक मुकाबलों का आनंद कहीं से भी ले सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड(Marrara Cricket Ground) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टिम डेविड मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 83 रन ठोकते हुए 4 चौके और 8 छक्के लगाए. कैमरून ग्रीन ने भी 13 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली. हालांकि ट्रैविस हेड (2 रन) और जोश इंग्लिस (0 रन) जैसे कुछ बल्लेबाज असफल रहे, लेकिन अंत में बेन द्वारशुइस ने 19 गेंदों में 17 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना माफाका सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों में 37 रन जोड़े. लेकिन बाकी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. बेन द्वारशुइस और जोश हेज़लवुड ने तीन-तीन विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने सही समय पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20  2025 कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 2025 लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैचों के ब्रॉडकास्ट अधिकार Star Sports Network के पास हैं. ऐसे में AUS vs SA दूसरे T20I 2025 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वही, लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज़ 2025 का डिजिटल राइट्स Star Sports Network के पास हैं, इसलिए भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी. क्रिकेट फैंस JioHotstar के ऐप या वेबसाइट के जरिए इन रोमांचक मुकाबलों का आनंद कहीं से भी ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG, T20I Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी समेत ये स्टार मचा सकते हैं धमाल

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड