IND vs ENG 3rd T20I 2025 Preview: तीसरे टी20 में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज़ में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और भारत की बी-टीम ने नए चेहरों के साथ मैदान पर कदम रखा है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

25 जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड टीम एक बार फिर स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही, और भारतीय टीम ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन भारतीय टीम का संतुलन उसे इंग्लैंड पर बढ़त दिला रहा है. दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म और प्रतिभा को देखते हुए, आगामी मैचों में भी कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है. भारतीय टीम की रणनीति और संयम का टेस्ट होगा, जबकि इंग्लैंड अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगा.

टी20 में भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स(IND vs ENG Head to Head Records): भारत और इंग्लैंड ने वनडे में 26 मैच एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं. भारत ने 15 मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए हैं. इंग्लैंड ने हालांकि सिर्फ 11 मैच जीते हैं. कोई भी मैच बिना नतीजे के ख़त्म नहीं हुए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(IND vs ENG Key Players To Watch Out): तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs ENG Mini Battle):  भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा  और इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, अक्षर पटेल और लियाम लिविंगस्टोन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैंचों की टी20 सीरीज(T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 06:30 PM को होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इन रोमांचक मुकाबलों को अपने टेलीविज़न सेट्स पर लाइव देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जिसका सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड(घोषित)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, ब्रायन बेनेट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Streaming In India: कनाडा बनाम यूएई के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

\