अगले तीन महीने में पता चल जाएगा कि कौन होगा BCCI का नया बॉस: सीओए प्रमुख विनोद राय

विनोद राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अगले 90 दिनों में चुनाव चाहते हैं और यह सीमा हमने अपने आप के लिए तय की है. हमने सितंबर 20 को चुना है.

बीसीसीआई (File Photo)

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नए संविधान को अपनाने के बाद सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा है कि बोर्ड की चुनाव अगले तीन महीनों के अंदर आयोजित किए जाएंगे. विनोद राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अगले 90 दिनों में चुनाव चाहते हैं और यह सीमा हमने अपने आप के लिए तय की है. हमने सितंबर 20 को चुना है.  किसी तरह की अस्पष्टता नहीं है."

उन्होंने कहा, "जैसे ही नए लोग आ जाएंगे, सीओए काम करना छोड़ देगी. सीओए को एक तय समय के लिए मैनडेट दिया गया है. सीओए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हम उससे आगे न जाएं."

नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं चुनाव

विनोद राय ने कहा,'हमने बीसीसीआई की कार्यवाही और निर्णय लेने की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश की है. पत्रकारों के साथ लगभग 40 मिनट की बातचीत में सीओए ने अनिल कुंबले के राष्ट्रीय टीम के कोच पद छोड़ने पर हुए विवाद सहित अपने सभी फैसले का बचाव किया.

उन्होंने कहा, 'कुंबले को एक साल के लिए कोच बनाया गया था और फिर हमने ताजा प्रक्रिया शुरू की. क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) इस प्रक्रिया का हिस्सा थी.'

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट