अगले तीन महीने में पता चल जाएगा कि कौन होगा BCCI का नया बॉस: सीओए प्रमुख विनोद राय
विनोद राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अगले 90 दिनों में चुनाव चाहते हैं और यह सीमा हमने अपने आप के लिए तय की है. हमने सितंबर 20 को चुना है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नए संविधान को अपनाने के बाद सर्वोच्च अदालत द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा है कि बोर्ड की चुनाव अगले तीन महीनों के अंदर आयोजित किए जाएंगे. विनोद राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम अगले 90 दिनों में चुनाव चाहते हैं और यह सीमा हमने अपने आप के लिए तय की है. हमने सितंबर 20 को चुना है. किसी तरह की अस्पष्टता नहीं है."
उन्होंने कहा, "जैसे ही नए लोग आ जाएंगे, सीओए काम करना छोड़ देगी. सीओए को एक तय समय के लिए मैनडेट दिया गया है. सीओए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हम उससे आगे न जाएं."
नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकते हैं चुनाव
विनोद राय ने कहा,'हमने बीसीसीआई की कार्यवाही और निर्णय लेने की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश की है. पत्रकारों के साथ लगभग 40 मिनट की बातचीत में सीओए ने अनिल कुंबले के राष्ट्रीय टीम के कोच पद छोड़ने पर हुए विवाद सहित अपने सभी फैसले का बचाव किया.
उन्होंने कहा, 'कुंबले को एक साल के लिए कोच बनाया गया था और फिर हमने ताजा प्रक्रिया शुरू की. क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) इस प्रक्रिया का हिस्सा थी.'
(एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2018 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

