सीपीएल प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक को भेजा कारण बताओ नोटिस

बीसीसीआई ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स के एक प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस टीम के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं.

दिनेश कार्तिक, (फोटो क्रेडिट्स: GETTY)

बीसीसीआई (BCCI) ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) के एक प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस टीम के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं. बीसीसीआई प्लेयर्स कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार खिलाड़ियों को बोर्ड की पूर्व अनुमति के बिना किसी अन्य खेल गतिविधि या खेल में भाग लेने या उपस्थित होने की अनुमति नहीं है. 34 वर्षीय कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में और पोर्ट ऑफ स्पेन में सेंट किट्स एंड नेविस के खिलाफ खेले जा रहे ओपनिंग सीपीएल मैच में देखा गया.

बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के बाद कार्तिक को बीसीसीआई मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी (Rahul Johri) के हस्ताक्षर वाला नोटिस शुक्रवार को जारी किया गया और इस नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है. अधिकारी ने आगे कहा, 'सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट के खिलाड़ी होने के नाते दिनेश कार्तिक आईपीएल के अलावा किसी और फ्रेंचाइजी लीग में शामिल नहीं हो सकते. सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट में साफ लिखा है कि वे किसी भी प्राइवेट लीग के साथ नहीं जुड़ सकते हैं और यह नियम सभी सक्रिय फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेटरों पर भी लागू होता है.

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई के चुनाव 22 अक्टूबर को होंगे: COA

ऐसा कहा जा रहा है कि, कार्तिक का जवाब आने के बाद कमेटी ऑफ एडमिनिस्‍ट्रेटर्स के तीन सदस्य इस मामले पर फैसला करेंगे. बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू