IND vs WI: विराट कोहली ने छोड़ा भारतीय टीम का बायो-बबल, नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज का अंतिम मैच

बीसीसीआई ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय टीम के बायो बबल से दस दिन का ब्रेक दे दिया है और वह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले घर रवाना हो गए.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

West indies vs India t20नई दिल्ली 19 फरवरी: बीसीसीआई (BCCI) ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohali) को भारतीय टीम के बायो बबल से दस दिन का ब्रेक दे दिया है और वह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले घर रवाना हो गए. पीटीआई ने शुक्रवार को ही बताया था कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला नहीं खेलेंगे. वह 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में दो और मैच भी नहीं खेलेंगे. IND vs WI 2nd T20: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, वनडे के बाद टी20 सीरीज पर कब्जा

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ कोहली शनिवार की सुबह घर रवाना हो गए चूंकि भारत श्रृंखला जीत चुका है. बोर्ड ने यह तय किया है कि सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों को बायो बबल से नियमित ब्रेक दिया जाता रहेगा ताकि कार्यभार प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके.’’

आपको बता दें कि शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को आठ रन से हरा दिया.  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (नाबाद 52) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने 52 रन की शानदार पारी के खेली. इसी के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज (T20 Series) में भारत ने 2-0 से अजय बढ़त बना ली. ईडन गार्डन्स में शुक्रवार को खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 187 रनों का लक्ष्य दिया था. भारतीय टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए.

संक्षिप्त स्कोर :

भारत 20 ओवर में 186/5 (ऋषभ पंत नाबाद 52, विराट कोहली 52, रोस्टन चेज 3/25, शेल्डन कॉटरेल 1/20).

वेस्टइंडीज : 20 ओवर में 178/3 (रोवमैन पॉवेल 68 नाबाद, निकोलस पूरन 62, भुवनेश्वर कुमार 1/29, रवि बिश्नोई 1/30).

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड