क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का डेली अलाउंस हुआ दुगुना

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम विदेश दौरों पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्रशासकों की समिति ने इसके बदले टीम के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता दुगुना करने का फैसला किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का डेली अलाउंस हुआ दुगुना
भारतीय टीम (Photo Credit: Twitter)

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम विदेश दौरों पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इसके बदले टीम के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता दुगुना करने का फैसला किया है. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का संचालन कर ही सीओए ने विदेशी दौरों के लिए मिलने वाले डेली अलाउंस (दैनिक भत्ता) को दुगुना कर दिया है.

नए दैनिक भत्ता के तहत अब से विदेशी दौरे पर जाने पर एक खिलाड़ी को रोजाना 250 डॉलर (17, 799.30 रुपये) मिलेंगे. इससे पहले यह रकम 125 डॉलर (8,899.65 रुपये) प्रतिदिन थी. यह भी पढ़ें- COA ने BCCI सचिव अमिताभ चौधरी को भेजा कारण बताओ नोटिस

ये भत्ता बिजनेस क्लास में यात्रा, आवास और लॉन्ड्री के खर्चे से इतर है, जिसका वहन बीसीसीआई करता है. भारतीय टीम को इस साल अधिकतर मैच अपने घर में ही खेलने हैं. टीम अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).