BCCI Announces Second Phase Of IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
इस बार का आईपीएल शेड्यूल चरणों में जारी किया गया था, ताकि चुनावों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की परेशानी न हो. अब पूरे शेड्यूल के सामने आने के बाद सभी टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं और फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा.
BCCI Announces Second Phase Of IPL 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले चरण के बाद अब लीग के बाकी 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाएंगे. इस घोषणा के साथ ही टूर्नामेंट के प्लेऑफ और फाइनल की तारीख भी तय हो गई है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है. IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल 2026 पूरा शेड्यूल जारी, 28 मार्च से 31 मई तक चलेगा टूर्नामेंट, जानें सभी मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू
आईपीएल 2026 का दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच हैदराबाद में आयोजित होगा और इसी के साथ लीग के निर्णायक चरण की शुरुआत होगी.
बीसीसीआई के मुताबिक, लीग स्टेज के मुकाबले 24 मई तक खेले जाएंगे. इसके बाद प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी. क्वालिफायर और एलिमिनेटर जैसे अहम मैचों के बाद टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी किया