वनडे टीम में ऋषभ पंत को मिला मौका, कार्तिक की छुट्टी
ऋषभ पंत को गुरूवार को पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम में चुना गया. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिये दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लिया गया.
हैदराबाद: ऋषभ पंत को गुरूवार को पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम में चुना गया. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिये दिनेश कार्तिक की जगह टीम में लिया गया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पहले टेस्ट मैच में 92 रन की पारी के दम पर वनडे टीम में जगह मिली है.
एशिया कप से बाहर रहने वाले कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है और वह टीम की अगुवाई करेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की श्रृंखला 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

