क्रिकेट

BBL 2023-24: बीबीएल के आगमी सत्र से मैचो में होगी कटौती, 56 से घटकर इतनी हुई मैचों की संख्या, यहां पढ़ें पूरा डिटेल्स

फिलहाल बीबीएल की तारीखों का ऐलान होना बाकी है लेकिन टूर्नामेंट के छोटा होने से अब यह क्रिसमस की स्कूल की छुट्टियों की अवधि में खेला जा सकेगा. इससे अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों के ज्यादातर मुकाबलों में हिस्सा लेने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

BBL 2023-24: बीबीएल के आगमी सत्र से मैचो में होगी कटौती, 56 से घटकर इतनी हुई मैचों की संख्या, यहां पढ़ें पूरा डिटेल्स
बिग बैश लीग ( Photo Credit: Twitter)

ब्रॉडकास्टर्स से हुए अनुबंध के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग को छोटा करने का निर्णय किया है। अब बीबीएल में 56 मुकाबलों के बजाय कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे. इससे हर टीम अब सिर्फ़ 10 मैच खेलेगी। बीबीएल में यह नया प्रावधान इसी गर्मियों से जोड़ा जाएगा. यह भी पढ़ें: JioCinema के फ्री स्ट्रीमिंग का असर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खोए 46 लाख सब्सक्राइबर्स

लीग मैचों के अलावा फाइनल सीरीज को भी छोटा किया जाएगा. पांच के बजाय अब चार टीम ही फाइनल सीरीज में प्रवेश करेंगी. हालांकि इसकी रूपरेखा अभी तक तय नहीं की गई है.

फिलहाल बीबीएल की तारीखों का ऐलान होना बाकी है लेकिन टूर्नामेंट के छोटा होने से अब यह क्रिसमस की स्कूल की छुट्टियों की अवधि में खेला जा सकेगा. इससे अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों के ज्यादातर मुकाबलों में हिस्सा लेने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

बीबीएल के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉबसन ने कहा, "एक छोटे टूर्नामेंट से हम क्लब और प्रशंसकों के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ देने के उद्देश्य में सफल हो सकेंगे. एक लीग के तौर पर हम हमेशा से ही इस बात की ओर ध्यान दे रहे हैं कि हम कैसे नई चीजें कर सकते हैं और खुद को विकसित कर सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).