क्रिकेट

BAN vs WI 2nd Test: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, शाकिब अल हसन चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर

चोटिल शाकिब ढाका टेस्ट से बाहर

BAN vs WI 2nd Test: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, शाकिब अल हसन चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर
शाकिब अल हसन (Photo Credits ANI)

BAN vs WI 2nd Test: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)  चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.  क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. शाकिब को विंडीज के खिलाफ चटगांव में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बाईं जांघ में चोट लग गयी थी, जिसके बाद उनकी चोट की निगरानी रखी जा रही थी। लेकिन चोट से नहीं उबर पाने के कारण वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

बीसीबी ने बयान जारी कर कहा, "शाकिब इस सप्ताह टीम के जैव सुरक्षा से बाहर आएंगे और फिट होने के लिए ढाका में बोर्ड के मेडिकल दल से अपनी चोट का इलाज कराएंगे. यह भी पढ़े: Ind vs Eng 1st Test Day 4: चौथे दिन का खेल समाप्त, मैच के दौरान बनें ये बड़े रिकॉर्ड

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच 11 फरवरी से शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. पहले टेस्ट में विंडीज ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).