Bangladesh vs Zimbabwe 1st Test Match Winner Prediction: कल से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट मैच, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 1st Test Match 2025: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच कल यानी 20 अप्रैल से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. आठ अप्रैल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया था. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल से सिलहट (Sylhet) में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट मैच 28 अप्रैल से चैटोग्राम (Chattogram) में होगा. Bangladesh vs Zimbabwe Head To Head Record In Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

बांग्लादेश की टीम 22 साल के युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब (Tanzim Hasan Sakib) को शामिल किया है. तंजीम हसन साकिब चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे 30 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) की जगह लेंगे. तंजीम हसन साकिब पहली बार टेस्ट टीम में नजर आएंगे.

जिम्बाब्वे की टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए ढाका पहुंच गई. फरवरी में आयरलैंड का दौरा मिस करने के बाद कप्तान क्रेग एर्विन की भी वापसी हुई हैं. वहीं, तफदज़वा त्सिगा और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा को टीम में शामिल हैं, दोनों खिलाड़ी करीब दो साल के बाद टीम में लौटे हैं. इस दौरे के लिए युवा गेंदबाज विंसेंट मासेकेसा को मौका दिया गया है. इसके अलावा निकोलस वेल्च ने आयरलैंड में प्रभावित करने के बाद अपना स्थान बरकरार रखा है.

बांग्लादेश ने आगामी सीरीज के लिए एक मजबूत टेस्ट टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और अनुभवी मुश्फिकुर रहीम की वापसी हुई है, जो अपने 100वें टेस्ट मैच के करीब हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के आकंड़ें (BAN vs ZIM Head To Head Record In Test Cricket)

बता दें कि बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच अबतक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने आठ मुकाबले जीते हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज सात मैच में जीत मिली हैं. वहीं, तीन मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (BAN vs ZIM Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बांग्लादेश की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला टेस्ट मैच जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

बांग्लादेश की जीत की संभावना: 53%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 47%.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20 अप्रैल - 24 अप्रैल- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (सुबह 9:30 बजे)

दूसरा टेस्ट: 28 अप्रैल - 2 मई 2025- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (सुबह 9:30 बजे).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, जेकर अली, जाकिर हसन, महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, खालिद अहमद, हसन महमूद.

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), टीई त्सिगा (विकेटकीपर), बीजे कुरेन, ब्रायन बेनेट, विंसेंट मासेकेसा, एनआर वेल्च, जॉनाथन कैंपबेल, डब्ल्यू माधेवेरे, एससी विलियम्स, ट्रेवर ग्वांडू, बी मुजरबानी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\