Bangladesh vs South Africa, 2nd Test Day 2 Full Highlights: अफ्रीकी गेंदबाजों ने बांग्लादेश को दिन में दिखाए तारे, मंडराया फॉलोऑन का खतरा; यहां देखें दूसरे दिन के खेल का हाइलाइट्स

इससे पहले दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के कमान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम की शुरूआत लाजवाब रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

BAN vs SA (Photo: @BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd Test Match Day 2 Stumps Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा टेस्ट मुकाबला 29 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. Bangladesh vs South Africa, 2nd Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश पर मंडराया हार का खतरा, अफ्रीकी गेंदबाजों ने मचाई तबाही, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं. पहली पारी में बांग्लादेश की टीम अभी भी 537 रन पीछे हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन पर ही टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की तरफ से महमूदुल हसन जॉय ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए. मोमिनुल हक नाबाद छह रन और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो नाबाद चार रन बनाकर खेल रहे हैं.

यहां देखें दूसरे दिन के खेल का हाइलाइट्स:

साउथ अफ्रीका की टीम को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा डेन पैटर्सन और केशव महाराज को एक-एक विकेट हासिल हुए.

इससे पहले दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के कमान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम की शुरूआत लाजवाब रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 144.2 ओवरों में छह विकेट खोकर 575 रन बनाई और पारी घोषित कर दी. साउथ अफ्रीका की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारियां खेली. टोनी डी ज़ोरज़ी ने सबसे ज्यादा 177 रन बनाए. टोनी डी ज़ोरज़ी के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 106 रन और वियान मुल्डर 105 नाबाद रनों की पारियां खेली.

इन तीनों के अलावा डेविड बेडिंघम 59 रन और सेनुरन मुथुसामी नाबाद 68 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को तैजुल इस्लाम ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. तैजुल इस्लाम के अलावा नाहिद राणा को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड