Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Live Streaming: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी बांग्लादेश, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम हाल ही में भारत का दौरान की थी. जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

BAN vs SA (Photo: @ProteasMenCSA/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम हाल ही में भारत का दौरान की थी. जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. ऐसे में बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ फ्रेश शुरुआत करना चाहेगी और पहले टेस्ट में मेहमान टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम अगस्त में अपनी आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ थी. जिसमें 40 रन से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 से कब्जा जमाया था. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. यह भी पढें: South Africa Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

बता दें की बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में 6 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 33 अंक और 34.38 पीसीटी है और टीम सातवें स्थान पर है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में साउथ अफ्रीका टीम 8 मैचों में 3 जीत, 2 हार और 1 ड्रा के साथ 28 अंक है और 38.89 पीसीटी है और टीम पांचवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिल सकती हैं.

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 21 अक्टूबर सोमवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ का भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मैच का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिट्टन दास (विकेटकीपर), जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, हसन मुराद, नाहिद राणा, जेकर अली, नईम हसन, महमुदुल हसन जॉयदक्षिण

साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), काइल वेरेन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेल्टन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटर्सन, डेन पीड्ट

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड