क्रिकेट

Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर बनाए 283 रन, मेहदी हसन मेराज़ ने खेली शानदार पारी; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी थी. महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए, अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (11 रन) और विकेटकीपर लिटन दास (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके.

Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर बनाए 283 रन, मेहदी हसन मेराज़ ने खेली शानदार पारी; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड
Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज यानी 23 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 27.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्द खत्म कर दिया गया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 85 ओवरों में सात विकेट खोकर 283 रन बना लिए हैं. मेहदी हसन मेराज़ नाबाद 87 रन और नईम हसन नाबाद 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 88.4 ओवर में 308 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके वजह से 202 की बढ़त हासिल की. काइल वेर्रेने ने 144 गेंदों में 114 रनों की पारी शानदार शतक जड़ा. जिसमें 8 चौके और 2 छक्का शामिल था. इसके अलावा वियान मुल्डर ने 54 रन बनाए. BAN vs SA 1st Test 2024 Day 2 Highlights: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 101 रनों की बढ़त, यहां देखें मैच के दूसरे दिन का हाइलाइट्स

यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड:

साउथ अफ्रीका के अन्य प्रमुख बल्लेबाज डेन पिएड्ट(32), टोनी डी ज़ोरज़ी(30), रयान रिकलटन (27 रन), ट्रिस्टन स्टब्स(23) और डेविड बेडिंघम (11 रन) वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा हसन महमूद को 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज को 2 विकेट मिले.

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी थी. महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए, अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (11 रन) और विकेटकीपर लिटन दास (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके. अफ़्रीकी गेंदबाजों कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट चटकाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).