Bangladesh vs South Africa 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 140 रन, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 22 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है.
Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज यानी 22 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 41 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए है. साउथ अफ्रीका की ओर से काइल वेर्रेने 18 रन और वियान मुल्डर 17 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 23 रन, कप्तान एडेन मार्कराम 6 बनाकर आउट ही गए. दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा हसन महमूद को 1 विकेट मिला. वहीं पहले दिन बांग्लादेश की टीम 40.1 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से महमूदुल हसन जॉय ने सबसे ज्यादा 97 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मुल्डर ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को भी 3-3 विकेट मिले. इसके अलावा डेन पिएड्ट को 1 विकेट मिला. यह भी पढें: BAN vs SA 1st Test 2024 Day 1 Highlights: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का कब से खेला जाएगा?
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 22 अक्टूबर मंगलवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच (Where to watch Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team)
बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं होगा. हालांकि बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ का भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल का का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरेन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, डेन पिड्ट
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 07:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

