Bangladesh vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 6th Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 45 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 33 मुकाबलों में बाजी मारी है. जबकि, बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सिर्फ दो बार आपस में टकराई है, जहां दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है.

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 6th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठवां मुकाबला कल यानी 24 फरवरी को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का चौथा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. India Beat Pakistan In Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. दूसरी ओर, बांग्लादेश को टीम इंडिया के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत की जरूरत है. सेमीफाइनल के लिहाज दोनों ही टीमों को यह मुकाबला जीतना होगा.

पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे का बल्ला पहले मुकाबले में खामोस था. ऐसे में इन दोनों स्टार खिलाड़ियों से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. बांग्लादेश के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों को मुकाबले में बेहतर करना जरूरी हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार और अनुभवी मुशफिकुर रहीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. नजमुल हुसैन शांतो की टीम को अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना है तो तेज गेंदबाजों को शुरुआती विकेट जल्दी लेने होंगे. न्यूजीलैंड की टीम का टॉप आर्डर बहुत मजबूत है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs NZ ODI Head To Head)

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक 45 वनडे मुकाबले खेले गए है. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 33 मुकाबलों में बाजी मारी है. जबकि, बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सिर्फ दो बार आपस में टकराई है, जहां दोनों टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

नजमुल हुसैन शान्तो: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पिछले 10 मैचों में 22.11 की औसत और 106.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 199 रन बनाए हैं. नजमुल हुसैन शान्तो का अनुभव और स्थिरता बांग्लादेश के लिए पारी को संभालने में अहम भूमिका निभा सकती है.

मुस्तफिजुर रहमान: बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने पिछले 9 मैचों में 8.28 की इकॉनमी से 16 विकेट लिए हैं. मुस्तफिजुर रहमान की तेज़ गेंदबाजी ने नई गेंद से विकेट दिलाने के अलावा डेथ ओवरों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

तंजिद हसन: बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजिद हसन ने पिछले 8 मैचों में 91 रन बनाए हैं. हालांकि तंजिद हसन का प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन उनमें पारी की शुरुआत में टीम को मजबूती देने की क्षमता है.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने पिछले 7 मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.

डैरिल मिचेल: न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने पिछले 7 मैचों में 50 की औसत और 95.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 412 रन बनाए हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में डैरिल मिचेल अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

मिशेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने पिछले 7 मैचों में 5.17 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं. हालांकि मिशेल सैंटनर का स्ट्राइक रेट 78 है. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मिशेल सैंटनर पर सबकी निगाहें होंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

बांग्लादेश: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\