Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Scorecard: चट्टोग्राम मुकाबले में आयरलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, हैरी टेक्टर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 40 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आत्मविश्वास के साथ आ रहा है, जिसने इसी विपक्ष के खिलाफ पिछले टेस्ट सीरीज में 2-0 की शानदार जीत हासिल की थी. आयरलैंड के लिए, यह सीरीज एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे कठिन टेस्ट अभियान के बाद फिर से शुरुआत कर सकते हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आयरलैंड की हालिया टी20 इंटरनेशनल फॉर्म भी अस्थिर रही है, जिसमें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज हार शामिल है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां आयरिश टीम ने सिर्फ 14 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई थी. हालांकि ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था, जिसे बांग्लादेश ने 2-0 से जीता था.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 40 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हैरी टेक्टर ने 45 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्के लगाए. हैरी टेक्टर के अलावा टिम टेक्टर ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तंज़ीम हसन साकिब ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. तंज़ीम हसन साकिब के अलावा रिशाद हुसैन और शोरफुल इस्लाम ने एक-एक विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की बल्लेबाजी: 181/4, 20 ओवर (पॉल स्टर्लिंग 21 रन, टिम टेक्टर 32 रन, हैरी टेक्टर नाबाद 69 रन, लोर्कन टकर 18 रन, कर्टिस कैंपर 24 रन और जॉर्ज डॉकरेल नाबाद 12 रन.)

बांग्लादेश की गेंदबाजी: तंजीम हसन साकिब 2 विकेट, रिशाद हुसैन 1 विकेट और शोरफुल इस्लाम 1 विकेट).

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\