Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आयरलैंड की हालिया टी20 इंटरनेशनल फॉर्म भी अस्थिर रही है, जिसमें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज हार शामिल है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां आयरिश टीम ने सिर्फ 14 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई थी.

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आत्मविश्वास के साथ आ रहा है, जिसने इसी विपक्ष के खिलाफ पिछले टेस्ट सीरीज में 2-0 की शानदार जीत हासिल की थी. आयरलैंड के लिए, यह सीरीज एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे कठिन टेस्ट अभियान के बाद फिर से शुरुआत कर सकते हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Chattogram Pitch Report And Weather Update: चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मैच, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

चट्टोग्राम में बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (BAN vs IRE 1st T20I Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs IRE 1st T20I Playing XI)

बांग्लादेश: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, तंज़ीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोशुआ लिटिल.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

आयरलैंड की हालिया टी20 इंटरनेशनल फॉर्म भी अस्थिर रही है, जिसमें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की सीरीज हार शामिल है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां आयरिश टीम ने सिर्फ 14 ओवर में 125 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई थी. हालांकि ये भी जान लीजिए कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था, जिसे बांग्लादेश ने 2-0 से जीता था.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\