IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 3 Play Called Off: गीली आउटफील्ड के चलते बांग्लादेश बनाम भारत दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रद्द
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी गली आउटफील्ड के कारण कैंसिल कर दिया गया है. आउटफील्ड पर अभी भी कुछ नमी है. आज बारिश न होने के बावजूद सूरज नहीं निकला है
India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर(शुक्रवार) से कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 का दूसरा दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. आज तीसरे दिन का खेल गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया है, आज पुरे दिन में तीन इंस्पेक्शन हुए जिसमें पहला 10 AM बजे, दूसरा इंस्पेक्शन 12 बजे और तीसरा 02 बजे किया गया है, लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी गली आउटफील्ड के कारण कैंसिल कर दिया गया है. आउटफील्ड पर अभी भी कुछ नमी है. आज बारिश न होने के बावजूद सूरज नहीं निकला है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का दूसरा सेशन भी गीली आउटफील्ड के कारण कैंसिल, 2 बजे होगा इंस्पेक्शन
आज बारिश नहीं हुई, कम से कम सुबह 8:30 बजे से, और सुबह 9:30 बजे तक सभी कवर हटा दिए गए. हालांकि, गीले पैच - गेंदबाजों के रन-अप के पास, आउटफील्ड पर सूख नहीं पाए. प्रशंसकों के लिए यह दुख की बात है जो कुछ एक्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में आए थे. एक और निराशाजनक दिन का पर्दा गिर गया. इस टेस्ट में दो दिन बचे हैं, हमने सिर्फ 35 ओवर का खेल देखा है.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया था. बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. जिसमें मुश्फिकुर रहीम(6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. अगर मौसम ने साथ दिया तो तीसरे दिन मैच खेला जाएगा, तो दोनों अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी को फिर से शुरू करेंगे.
ख़राब मौसम के कारण भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल रद्द
UPDATE 🚨
Play for Day 3 in Kanpur has been called off due to wet outfield.#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HPPxBMhY87
— BCCI (@BCCI) September 29, 2024
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पारियों ने उन्हें अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया. भारत की ओर से आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. रविचंद्रन अश्विन ने 9 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया. बाकि भारतीय गेंदबाजों का झोली खाली रहा. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त होने से प्रशंसकों को निराशा हुई, लेकिन बांग्लादेश के 107 रन पर 3 विकेट गिरने से खेल में रोमांच बरकरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

