Bangladesh National Cricket Team vs West Indies Cricket Team: बांग्लादेश ने पहले टी20 में वेस्टइंडीज को सात रन से हराया

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies Cricket Team: बांग्लादेश के छह विकेट पर 147 रन के स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 12वें ओवर में सात विकेट पर 61 रन बनाकर संकट में थी। कप्तान रोवमैन पावेल ने हालांकि 35 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 60 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन मेजबान टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।

Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies Cricket Team: बांग्लादेश राष्ट्रिय क्रिकेट टीम के छह विकेट पर 147 रन के स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 12वें ओवर में सात विकेट पर 61 रन बनाकर संकट में थी। कप्तान रोवमैन पावेल ने हालांकि 35 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 60 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन मेजबान टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज हसन महमूद (18 रन पर दो विकेट) ने आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन किया और पावेल को आउट किया और फिर दो गेंद बाद अल्जारी जोसेफ (09) को बोल्ड करके मैच खत्म किया।

मेहमान टीम के लिए मेहदी हसन ने 13 रन पर चार विकेट चटकाए।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार 32 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर बांग्लादेश के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। निचले क्रम में जाकिर अली (27 गेंदों पर 27 रन), शमीम हुसैन (13 गेंदों पर 27) और महेदी हसन (24 गेंदों पर नाबाद 26) के उपयोगी योगदान से बांग्लादेश ने स्कोर छह विकेट पर 147 रन तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन (13 रन पर दो विकेट) और ओबेद मैकॉय (30 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए।

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\