Rangana Herath और Ashwell Prince बांग्लादेश टीम के स्पिन तथा बल्लेबाजी सलाहकार बनें

श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ टी20 विश्व कप तक बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एशवेल प्रिंस को आने वाले जिम्बाब्वे दौरे के दौरान टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है.

रंगना हेराथ (Photo Credits: Facebook)

ढाका, 26 जून: श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ टी20 विश्व कप तक बांग्लादेश टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एशवेल प्रिंस को आने वाले जिम्बाब्वे दौरे के दौरान टीम का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है. बांग्लादेश का दौरा सात जुलाई से एकमात्र टेस्ट के साथ शुरू होगा जिसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज होगी और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

दोनों कोच सीधे जिम्बाब्वे जाएंगे जहां वह बांग्लादेश टीम के साथ जुड़ेंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि हेराथ और प्रिंस दोनों को जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर लंबे कार्यकाल के लिए देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- इस दशक में 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने स्टुअर्ट ब्रॉड

अकरम ने क्रिकइंफो से कहा, "हमने प्रिंस की नियुक्ति पर कोच रसेल डॉमिंगो के साथ चर्चा की. वह जिम्बाब्वे दौरे पर हमारे साथ होंगे जिसके बाद हम फैसला लेंगे. हेराथ हमारे साथ टी20 विश्व कप तक रहेंगे. अगर चीजें सही रही तो हम इन्हें लंबे समय तक के विकल्प पर सोच सकते हैं."

हेराथ ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और वह न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी की जगह लेंगे जिनका अनुबंध इस साल अप्रैल में खत्म हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\