SL vs BAN 1st Test 2025 Day 5 Live Scorecard: बांग्लादेश ने 285 रनों पर घोषीत की दूसरी पारी, श्रीलंका को मिला 295 रनों का लक्ष्य, यहां देखें 5वें दिन का लाइव स्कोरकार्ड

मैच के पांचवें दिन, दूसरे सत्र तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 285/6 के स्कोर पर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने अब 296 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. बांग्लादेश की पहली पारी 495 रन पर समाप्त हुई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 485 रन बनाए.

Sri Lanka vs Bangladesh(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला मुकाबला 17 जून(मंगलवार) से गाले (Galle) के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. मैच के पांचवें दिन, दूसरे सत्र तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 285/6 के स्कोर पर घोषित कर दी और श्रीलंका के सामने अब 296 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. बांग्लादेश की पहली पारी 495 रन पर समाप्त हुई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 485 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश ने तेजी से रन बटोरते हुए दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका को लगभग दो सत्रों में लक्ष्य का पीछा करने के लिए आमंत्रित किया. थोड़ी देर में शुरू होगा पांचवें दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने शानदार शतक जड़ा और 125* रन बनाकर नाबाद लौटे. शादमान इस्लाम ने भी 76 रनों की अहम पारी खेली. वहीं, मुष्फिकुर रहीम ने 49 रन बनाकर शंटो के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. श्रीलंका के लिए थरिंदु रत्नायके सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि प्रभात जयसूर्या और मिलन रत्नायके को एक-एक सफलता मिली.

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 131.2 ओवर में 485 रन बनाए. इस पारी की खास बात रही पाथुम निसांका की जबरदस्त शतकीय पारी, जिन्होंने 256 गेंदों में 187 रन बनाए और 23 चौके व 1 छक्का जड़ा. उनके अलावा कमिंदु मेंडिस ने 87 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि दिनेश चंडीमल ने 54 रन बनाए.  श्रीलंका ने एक समय 470 पर 7 विकेट गंवाए, लेकिन निचले क्रम में जयसूर्या और असिथा फर्नांडो ने कुछ अहम रन जोड़े. इस पारी के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश के 495 रनों के जवाब में केवल 10 रन पीछे रहकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है.

बांग्लादेश की ओर से नयीम हसन ने 43.2 ओवर में 121 रन देकर 5 विकेट झटके, जो कि उनके करियर की एक यादगार गेंदबाज़ी रही. हसन महमूद ने 3 विकेट, मोमिनुल हक और तैजुल इस्लाम को 1-1 विकेट मिला.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करिए

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 495 रन बनाए. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 279 गेंदों में 148 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने 350 गेंदों पर 163 रनों की अहम पारी खेली. विकेटकीपर लिटन दास ने भी 90 रन बनाकर मध्यक्रम को मज़बूती दी. बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी, जब शुरुआती तीन विकेट महज़ 45 रन पर गिर गए थे. लेकिन शंटो और रहीम के बीच लंबी साझेदारी ने टीम को मज़बूती मिली.

श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मिलान रत्नायके और थरिंदु रत्नायके को 3-3 विकेट मिले, जबकि प्रभात जयसूर्या को कोई सफलता नहीं मिली. बांग्लादेश ने कुल 153.4 ओवर खेलते हुए 495 रन बनाए

Share Now

Tags

ban vs sl bangladesh bangladesh national cricket team bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team match scorecard bangladesh vs sri lanka Dhananjaya de Silva Galle Galle International Stadium Galle International Stadium Pitch Report Galle Pitch Report galle weather Galle Weather Report Najmul Hossain Shanto Pathum Nissanka SL vs BAN SL vs BAN 1st Test SL vs BAN 1st Test 2025 SL vs BAN Pitch Report SL बनाम BAN पहला टेस्ट SL बनाम BAN लाइव टॉस Sri Lanka sri lanka national cricket team Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Sri Lanka vs Bangladesh Sri Lanka vs Bangladesh Head To Head Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Sri Lanka vs Bangladesh Live Match Scorecard Sri Lanka vs Bangladesh Live Score Sri Lanka vs Bangladesh Live Streaming In India Sri Lanka vs Bangladesh Live Toss Update Sri Lanka vs Bangladesh Pitch Report Sri Lanka vs Bangladesh Stats tharindu rathnayake where to watch bangladesh national cricket team vs sri lanka national cricket team where to watch sri lanka national cricket team vs bangladesh national cricket team Where To Watch Sri Lanka vs Bangladesh एसएल बनाम BAN पिच रिपोर्ट गॉल गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट गॉल पिच रिपोर्ट गॉल मौसम गॉल मौसम रिपोर्ट धनंजय डी सिल्वा नजमुल हुसैन शान्तो बांगलादेश बनाम श्रीलंका बांगलादेश वि श्रीलंका बांग्लादेश बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\