Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final Match Winner Prediction: आज इंडिया ए बनाम बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुए हैं. 201 रन के साथ वैभव सूर्यवंशी इस समय टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी ने लगभग अकेले दम पर भारत की बल्लेबाजी को संभाला है.

बांग्लादेश ए बनाम भारत ए (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh A Cricket Team vs India A Cricket Team, ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025 1st Semi-Final Match Winner Prediction: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 21 नवंबर को बांग्लादेश ए क्रिकेट टीम बनाम भारत ए क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा (Doha) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (West End Park International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. फैंस की नजरें इस मैच में खास तौर पर इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी रहेंगी. इंडिया ए का टॉप ऑर्डर फिलहाल फॉर्म में संघर्ष कर रहा है. बांग्लादेश की टीम ने अब शानदार प्रदर्शन किया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंडिया ए की अगुवाई जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) कर रहें हैं. जबकि, बांग्लादेश ए की कमान अकबर अली (Akbar Ali) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh A vs India A, 1st Semi-Final Match Pitch Report And Weather Update: दोहा में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या बांग्लादेश के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, 'महा' मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुए हैं. 201 रन के साथ वैभव सूर्यवंशी इस समय टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वैभव सूर्यवंशी ने लगभग अकेले दम पर भारत की बल्लेबाजी को संभाला है. कप्तान जितेश शर्मा, नमन धीर, प्रियांश आर्य और नेहाल वढेरा को अभी तक वो प्रदर्शन नहीं मिला जिसकी टीम को उम्मीद थी. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के कंधों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

एसीसी मैन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 12 लीग मैचों के बाद अब टूर्नामेंट को अपने चार सेमीफाइनल टीमें मिल चुकी हैं. पहले सेमीफाइनल में भारत ए का सामना बांग्लादेश ए से होगा. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा. जितेश शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश टीम के तेन गेंदबाज रिपन मोंडोल और लेफ्ट-आर्म स्पिनर रकीबुल हसन इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. दोनों हाल ही में बांग्लादेश की सीनियर टीम में शामिल हुए हैं और लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दोनों के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और बाकी बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर खेलना होगा.

बांग्लादेश ए बनाम भारत ए टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (India A vs Bangladesh A T20 Head To Head Record)

बांग्लादेश ए बनाम भारत ए के बीच आज तक केवल अनौपचारिक एकदिवसीय मैच खेला गया हैं. चूंकि एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है, यह इस प्रारूप में उनकी पहली बैठक होगी, और आमने-सामने का स्कोर 0-0 है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND A vs BAN A Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर टीम इंडिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामनेट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 70%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 30%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India A vs Bangladesh A 1st Semi-Final Probable Playing XI)

इंडिया ए टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर और कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

बांग्लादेश ए: हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, जवाद अबरार, महिदुल इस्लाम अंकोन, अकबर अली (कप्तान/विकेटकीपर), यासिर अली, एसएम महेरोब, अबू हैदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल.

नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश ए क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड