BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 105 रन, शादमान इस्लाम ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच का दूसरे टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन आज यानी 29 अप्रैल को चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच का दूसरे टेस्ट मुकाबले का दूसरा दिन आज यानी 29 अप्रैल को चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस बीच दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 26 ओवर में बिना किसी विकेट के 105 रन बनाए है. मेजबान टीम की ओर से शादमान इस्लाम ने 91 गेंदों में 66 रन और अनमुल हक ने 65 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद हैं. बांग्लादेश की टीम भी मेहमान टीम से 122 रन से पीछे है. बता दें की दूसरे दिन पहले सेशन में जिम्बाब्वे की टीम 227 रनों पर सिमट गई. मुज़ारबानी को आउट कर नजमुल इस्लाम ने अपना छठा विकेट झटका.  नजमुल ने 27.1 ओवर में 60 रन देकर 6 विकेट चटकाए.

यह भी पढें: IND W vs SA W 2nd ODI 2025 Scorecard: साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रतीका रावल ने जड़ा शानदार अर्धशतक, टीम इंडिया को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि उनका यह फैसला गलत साभित हो गया. ब्वे की टीम 227 रनों पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. सीन विलियम्स ने 166 गेंदों में 66 रन बनाए. वहीं निक वेल्च ने 54 रन बनाए. जबकि सलामी जोड़ी ब्रायन बेनेट 21 रन और बेन कर्रन ने 21 रन का योगदान दिया.

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 105 रन

वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने घरेलु धरती पर फिर एक बार शानदार प्रदर्शन किया. तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके. जबकि नईम हसन को दो विकेट और तंज़ीम हसन साकिब को एक विकेट मिला है. दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा. बांग्लादेश के बल्लेबाजी के ऊपर पर सभी की नजरें है. वहीं मेहमान टीम से फिर एक बार अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\