BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच का दूसरा टेस्ट मुकाबला 28 अप्रैल से चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मैच का दूसरा दिन आज खेला जाएगा.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 2nd Test 2025 Day 2 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच का दूसरा टेस्ट मुकाबला 28 अप्रैल से चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मैच का दूसरा दिन आज खेला जाएगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे की ओर से फिलहाल ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) 1 रन और तफ़दज़्वा त्सिगा (Tafadzwa Tsiga) 18 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. सीन विलियम्स ने 166 गेंदों में 66 रन बनाए. वहीं निक वेल्च ने 54 रन बनाए. दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने घरेलु धरती पर फिर एक बार शानदार प्रदर्शन किया.

यह भी पढें: GT vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड

तैजुल इस्लाम ने 27 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट झटके. जबकि नईम हसन को दो विकेट और तंज़ीम हसन साकिब को एक विकेट मिला है. दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा टेस्ट मैच 28 अप्रैल से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दुसरे दिन का खेल आज यानी 29  अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण की घोषणा अभी तक नहीं की गई है. हालांकि दूसरे टेस्ट मैच के दूसरेदिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऍप पर उप्लाब्दी होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली (विकेटकीपर), ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, नईम हसन, तंजीम हसन साकिब

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली माधेवेरे, तफदज़वा त्सिगा (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\