BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 4 Scorecard: बांग्लादेश की दूसरी पारी में 255 रनों पर सिमटी, ब्लेसिंग मुजरबानी ने चटकाए 6 विकेट, देखें स्कोरकार्ड

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज यानी 23 अप्रैल को सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 57 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे.

Zimbabwe (Photo: X/@ZimCricketv)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 1st Test 2025 Day 4 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज यानी 23 अप्रैल को सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 57 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे. लेकिन इस बीच चौथे दिन लंच ब्रेक से ठीक पहले बांग्लादेश की टीम 79.2 ओवर में 255 रनों पर सिमट गई. इसके साथ मेजबान टीम ने जिम्बाब्वे को 174 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने बनाए. नजमुल हुसैन शान्तो ने 105 गेंदों में 60 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 47 रन और जैकर अली ने 58 रन का योगदान दिया. वहीं महमूदुल हसन जॉय ने 33 रन बनाए. जबकि अनुभवी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम का बल्ला नहीं चला. वह केवल 4 रन ही बना सके.

यह भी पढें: Multan Sultans vs Islamabad United PSL 2025 Live Streaming: आज मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 20.2 ओवर में 72 रन देकर 6 विकेट झटके. इसके अलावा वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 2 चटकाए. जबकि विक्टर न्याउची और रिचर्ड न्गारावा को 1-1 विकेट मिला. फ़िलहाल ज़िम्बाब्वे को जीत के 174 रनों की जरुरत है. जिसे वह हासिल कर सकतें हैं. लेकिन यह इतना भी आसान ही होगा.

बांग्लादेश की पहली पारी 191 रनों पर सिमटी

पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 61 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए.

ज़िम्बाब्वे की पहली पारी

जवाब में जिम्बाब्वे की पहली पारी 80.2 ओवर में 273 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम की ओर से सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. इसके अलावा ब्रायन बेनेट ने 57 रन का योगदान दिया. जबकि बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. जबकि नाहिद राणा को तीन विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

ZIM vs AFG 2nd T20I Match Harare Pitch Report: हरारे में अफगानिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या जिम्बाब्वे के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

How To Watch ZIM vs AFG 2nd T20I Match Free Live Streaming Online In India? आज जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I Match 2025 Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 53 रनों से हराया, मुजीब उर रहमान ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ZIM बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I Match 2025 Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को दिया 181 रनों का टारगेट, इब्राहिम जादरान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\