BAN vs WI 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 208 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य, तौहीद हृदॉय ने जड़ा अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई. मुकाबले में टॉस वेस्टइंडीज ने जीता और गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जिसका फायदा उनकी गेंदबाज़ी इकाई ने बखूबी उठाया. उन्हें जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को ढाका (Dhaka) के शेर बंगला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई. मुकाबले में टॉस वेस्टइंडीज ने जीता और गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जिसका फायदा उनकी गेंदबाज़ी इकाई ने बखूबी उठाया. उन्हें जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे के मिनी बैटलों में भिड़ेंगे दिग्गज, जानिए कौन मारेगा बाजी?

बांग्लादेश ने बेहद खराब शुरुआत की और मात्र 8 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. सैफ हसन 6 गेंदों में 3 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. दूसरी ओर, सौम्या सरकार 4 रन बनाकर रोस्टन चेज़ के हाथों कैच आउट हुए. कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 63 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन उनकी धीमी पारी को खारी पियरे ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा. इसके बाद तौहीद ह्रिदॉय ने 90 गेंदों में धैर्यपूर्ण 51 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. उन्होंने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

महिदुल इस्लाम अंकन ने 76 गेंदों पर 46 रन की दमदार पारी खेली. वहीं, कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने 17 रन बनाए. नूरुल हसन 9 रन बनाकर आउट हुए. निचले क्रम में रिशाद हुसैन ने 13 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे. तनवीर इस्लाम ने 4 गेंदों पर 9 रन जोड़े और नाबाद रहे.

वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी मजबूत रही। जे़डन सील्स ने 7 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए. रोमियो शेफर्ड ने 7.4 ओवर में 31 रन देकर एक सफलता हासिल की. खारी पियरे ने 10 ओवर में केवल 19 रन देकर एक विकेट झटका और सबसे किफायती गेंदबाज़ साबित हुए. रोस्टन चेज़ ने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले. गुडकेश मोती ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 44 रन दिए। जस्टिन ग्रेव्स ने 5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड