PAK vs BAN 2nd Test 2024 Scorecard: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 6 विकेट से चटाई धूल; सीरीज में 2-0 से किया क्लीन स्वीप

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम गया. इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमाया.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान( Photo: X/PCB & BCB)

Bangladesh National Cricket Team Beat Pakistan National Cricket Team In 2nd Test 2024 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरे टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम गया. इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी जमाया. बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया है. खास बात यह है की पाकिस्तान को बांग्लादेश ने उन्ही के घर में हराया है. इसे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 6 टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. यह भी पढें: AUS vs SCO T20I Series 2024 Schedule & Squad: ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेली जाएगी रोमांचक टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम और स्क्वाड

मैच की बात करें तो बांग्लादेश को दूसरी पारी में जीत के लिए 185 रनों का टारगेट मिला था. जिसमें टीम 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन जाकिर हसन ने बनाए। जाकिर हसन ने 39 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शादमान इस्लाम 24 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 38 रन, मोमिनुल हक 34 रन. इसके अलावा अंत में अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन 21 रन और मुश्फिकुर रहीम 22 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं पाकिस्तान की ओर से मीर हमजा, खुर्रम शहजाद, अबरार अहमद और आगा सलमान को एक-एक मिला.

बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

मैच की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.

पाकिस्तान की पहली पारी महज 274 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शान मसूद 57 रन और आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. मेहदी हसन मिराज के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान को ये सीरीज बचाने के लिए बांग्लादेश की टीम को जल्द आलआउट करना पड़ेगा.

वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्यादा छह विकेट चटकाए. खुर्रम शहजाद के अलावा मीर हमजा और आगा सलमान ने दो-दो विकेट झटके.

इसके बाद चौथे दिन पाकिस्तान टीम की दूसरी पारी में 172 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन आगा सलमान ने 71 गेंदों में 47 रन बनाए. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 43 रन, कप्तान शान मसूद ने 28 रन, अब्दुल्ला शफीक 6 रन, सईम अयूब 20 रन, बाबर आजम 11 रन, सऊद शकील 2 रन, खुर्रम शहजाद 0, अबरार अहमद 2 रन और मोहम्मद अली 0 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में हसन महमूद ने 10.4 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा नाहिद राणा ने 11 ओवर 44 रन देकर 4 विकेट और तस्कीन अहमद को 1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड