BAN vs AUS, 3rd T20I Match Scorecard: चट्टोग्राम में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को महज 109 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 2 मुकाबलों में 62 रन बनाए हैं और टीम के शीर्ष रन स्कोरर हैं. वहीं अब्दुल गफ्फार सकलैन 3 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं. चट्टोग्राम की पिच इस सीरीज में धीमी रही है और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली है. बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. हालांकि विकेट पर टिकने के बाद बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है.
Bangladesh National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बिर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश को 7 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. ऐसे में मेजबान टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी रहा हैं. 9 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि 4 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. हालिया फॉर्म की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार जीत दर्ज की हैं, जबकि बांग्लादेश को लगातार संघर्ष करना पड़ा है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. बांग्लादेश की टीम में सैफ हसन, तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन और तौहीद हृदोय जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, रिशाद हुसैन और नसुम अहमद पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, मैट रेनशॉ और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में एडम जम्पा, नाथन एलिस और जोएल डेविस बांग्लादेश के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 36 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद कप्तान तौहीद हृदोय और रिशद हुसैन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 62 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 109 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तौहीद हृदोय ने 51 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. तौहीद हृदोय के अलावा रिशाद हुसैन ने 16 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के टीम को तन्ज़ीद हसन तमीम के रूप में पहली बड़ी कामयाबी मिली. तन्ज़ीद हसन तमीम महज पांच रन बनाकर रनआउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम ज़म्पा के अलावा निखिल चौधरी ने एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 110 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 109/8, 20 ओवर (तंज़ीद हसन तमीम 5 रन, सैफ हसन 1 रन, परवेज़ हुसैन इमोन 1 रन, तौहीद हृदोय नाबाद 61 रन, नुरुल हसन 6 रन, शमीम हुसैन 0 रन, रिशद हुसैन 16 रन, नसुम अहमद 0 रन, शोरफुल इस्लाम 7 रन, तस्कीन अहमद नाबाद 2 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (स्पेंसर जॉनसन 2 विकेट, नाथन एलिस 2 विकेट, एडम ज़म्पा 2 विकेट और निखिल चौधरी 1 विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.