Bangladesh National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 86 रनों से हराकर इतिहास रच दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस (Josh Inglis) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 25 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा भारी रहा हैं. 20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश ने चार मैच अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. हालांकि पहले वनडे में जीत के बाद बांग्लादेश का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. बांग्लादेश की टीम में नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास और मोसद्देक हुसैन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम में जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में एडम जम्पा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट बांग्लादेश के बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 25 रन के स्कोर पर टीम के चार स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन तक लेकर गए. बारिश की वजह से यह मुकाबला 41-41 ओवर का खेला जा रहा हैं.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 42 ओवरों में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मार्नस लाबुशेन ने 85 गेंदों पर तीन चौके लगाए. मार्नस लाबुशेन के अलावा ज़ेवियर बार्टलेट ने 52 रन बनाए.
दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तास्किन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. मुस्तफिजुर रहमान और तास्किन अहमद के अलावा तनवीर इस्लाम ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 41 ओवर में 190 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दो महत्वपूर्ण जीत दर्ज करना चाहेंगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 187/8, 42 ओवर (मैथ्यू शॉर्ट 0 रन, कूपर कोनॉली 0 रन, जोश इंग्लिस 34 रन, मैट रेनशॉ 0 रन, एलेक्स कैरी 13 रन, कैमरून ग्रीन 25 रन, मार्नस लाबुशेन नाबाद 55 रन, ज़ेवियर बार्टलेट 52 रन, एडम ज़म्पा 0 रन और नाथन एलिस नाबाद 2 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तास्किन अहमद 3 विकेट, मुस्तफिजुर रहमान 3 विकेट और तनवीर इस्लाम 2 विकेट, विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY