क्रिकेट

Ban vs Afg, ICC World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन हुए चोटिल

क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहंदी के सिर पर गेंद लगी. बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे.

Ban vs Afg, ICC World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन हुए चोटिल
गेंदबाज मेहदी हसन (Photo Credits : IANS)

Bangladesh vs Afghanistan ICC World Cup 2019 :  बांग्लादेश (Bangladesh) के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन (Mehidy Hasan) को यहां जारी अभ्यास सत्र के दौरान रविवार को सिर पर चोट लग गई. 'क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहंदी के सिर पर गेंद लगी.

मेहंदी अभ्यास सत्र के दौरान एक साक्षात्कार दे रहे थे कि अचानक उनके सिर पर गेंद लगी. हालांकि, यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है. चोट लगने के बाद मेहंदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें : ICC World Cup 2019: कल लॉर्ड्स मैदान में होगी पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिडंत, दोनों के बीच करो और मरो की स्थित

बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे जबकि मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं.

बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस संस्करण में बांग्लादेश ने केवल एक जीत दर्ज की है. उसने वेस्टइंडीज को मात दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).