ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑल राउंडर Marcus Stoinis ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

स्टोइनिस ने कहा कि धोनी ने मुझे बहुत अच्छी तरह से समझा और कहा कि कैसे सीएसके मुझे गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे और कैसे उन्होंने मेरे लिए फिल्ड सेटअप किया. मुझे यह पता लगाना था कि इसे किस तरह से लेना है और मैं इसे तारीफ के रूप में ले रहा हूं.

मार्कस स्टोइनिस (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दिग्गज ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने सीएसके (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल (IPL) के दौरान धोनी के साथ हुई बातचीत को याद किया है. स्टोइनिस ने कहा कि यह ऐसी बातचीत थी जिससे मुझे खुशी भी मिली और अपमानित भी महसूस हुआ. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि उनके साथ धोनी काफी ईमानदार थे. IPL 2022 Team: आईपीएल को मिली दो नई टीमें, 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद भी दिखाएंगी दम

स्टोइनिस ने कहा कि धोनी ने मुझे बहुत अच्छी तरह से समझा और कहा कि कैसे सीएसके मुझे गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे और कैसे उन्होंने मेरे लिए फिल्ड सेटअप किया. मुझे यह पता लगाना था कि इसे किस तरह से लेना है और मैं इसे तारीफ के रूप में ले रहा हूं.

स्टोइनिस ने आगे कहा कि धोनी ने यह बहुत स्पष्ट किया है कि कैसे कुछ लोग जिम्मेदारी लेना चाहते हैं और अंत तक बने रहना चाहते हैं. दूसरी तरफ कुछ लोग जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं. इसलिए या तो कोशिश करें और गेम के साथ आगे बढ़ें या वॉक ऑफ़ करें. धोनी ने इस बारे में बात की कि कितने कोच आपसे चीजों पर काम करने के लिए कहेंगे और आप शॉर्ट बॉल पर काम कर सकते हैं और फिर आप फुल गेंद को मिस करना शुरू कर देते हैं.

बता दें कि आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से शिकस्त देते हुए चौथी बार आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं.  चेन्नई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में केकेआर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया और नौ विकेट पर 165 रन ही बना सका.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड