AUS vs SA WTC 2025 Final: लॉर्ड्स में अभ्यास की इजाजत न मिलने पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई फैंस, ऐतिहासिक ग्राउंड में टीम इंडिया कर रही प्रैक्टिस

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस फॉक्सक्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 जून (शनिवार) को लॉर्ड्स में अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी गई. बताया गया कि उस दिन भारतीय टीम मैदान का उपयोग कर रही थी, जिसके चलते पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को नेट्स में पसीना बहाने का मौका नहीं मिला.

Australia (Photo: @ESPNcricinfo)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) का फाइनल मुकाबला  11 से 15 जून को लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं, लेकिन मैच से ठीक पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC फाइनल में इतिहास रच सकते हैं ट्रैविस हेड, खतरे में विराट कोहली का भी ये खास रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस फॉक्सक्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 जून (शनिवार) को लॉर्ड्स में अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी गई. बताया गया कि उस दिन भारतीय टीम मैदान का उपयोग कर रही थी, जिसके चलते पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को नेट्स में पसीना बहाने का मौका नहीं मिला.

गौरतलब है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी फिलहाल इंग्लैंड में है और 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. भारत को लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट 10 जुलाई को खेलना है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें लॉर्ड्स की सुविधाओं का प्रयोग करने की अनुमति दी गई जबकि ऑस्ट्रेलिया को, जिनका फाइनल 11 जून को है, कुछ समय के लिए रोक दिया गया.

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं दिया.सोमवार को प्रेस से बातचीत के दौरान कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वो लॉर्ड्स में इस बार बेहतर और सौम्य व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं. यह बयान 2023 की एशेज सीरीज की उस घटना की ओर इशारा करता है जब लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान एमसीसी के कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से बदसलूकी की थी, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था.

 

Share Now

Tags

Australia Australia Announce WTC Final Squad australia national cricket team Australia squad for WTC final and West Indies tour Bedingham ICC World Test Championship 2025 ICC WTC Final 2025 ICC WTC Prize Money 2025 south africa national cricket team South Africa national cricket team vs Australia national cricket team South Africa vs Australia SOUTH AFRICA'S WTC FINAL SQUAD Steve Smith Stubbs TRAVIS HEAD Travis Head Milestone Travis Head Records Usman Khawaja World Test Championship 2025 WTC Final 2025 WTC Prize Money आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम जानसेन ट्रैविस हेड डब्ल्यूटीसी फाइनल और वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम डी ज़ोरज़ी दक्षिण अफ्रीका की WTC फाइनल टीम दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम नाथन लियोन पैट कमिंस बावुमा बेडिंगहैम बॉश ब्यू वेबस्टर महाराज मार्कराम मार्नस लाबुशेन मिशेल स्टार्क मुथुसामी और पैटर्सन मुल्डर मैट कुह्नमैन रबाडा रिकेलटन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

SA vs ZIM Highlights: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, अब सेमीफाइनल में होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\